सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में इस बार लगभग 3% मतदान हुआ कम
सरायकेला| इसे मतदाता जागरूकता का अभाव कहा जाए या फिर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों की शिथिलता, इसके कारण बीते सोमवार को हुए सरायकेला नगर पंचायत के चुनाव के लिए वोटिंग में मतदान का प्रतिशत लगभग 3% घटा है। आंकड़े बताते हैं कि बीते 2013 के सरायकेला नगर पंचायत के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 74.89% रहा था, जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में घटकर यह 72.08% पहुंच गया है। जानकारों द्वारा इसे मतदाताओं के लिए किए गए जागरूकता के प्रयासों की कमी बताया जा रहा है। जो कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। वही आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में मतदान का प्रतिशत आंशिक संतोष देने वाला कहा जा सकता है।