पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेंटेनेंस के नाम पर चार घंटे गुल रही बिजली

मेंटेनेंस के नाम पर चार घंटे गुल रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| सरायकेला सहित आसपास के विशेषकर ग्रामीण इलाकों में इन दिनों विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बीते दिनों हुए गर्जन तर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद घंटो घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही है। जबकि ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था अत्यधिक खराब बताई जा रही है। वहीं नगर निकाय चुनाव के दौरान की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था देखी जाए तो बीते शनिवार की रात्रि तकरीबन 5 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। वही रविवार को पोलिंग बूथों के लिए मतदान पार्टी की रवानगी के दौरान भी मेंटेनेंस के नाम पर सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में पूर्वाहन 11:30 बजे से लेकर अपराहन 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही बताई जा रही है। विद्युत आपूर्ति की ऐसी लचर व्यवस्था और दिनों दिन बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से स्कूली बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

खबरें और भी हैं...