पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी विकास समिति की अध्यक्ष बनीं रेखा सरदार

आदिवासी विकास समिति की अध्यक्ष बनीं रेखा सरदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में आदिवासी विकास समिति का गठन किया गया। इसे लेकर ग्रामीण स्थिति मंदिर प्रांगण में वार्ड सदस्य भागीरथी प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की आम सभा की गई। जिसमें मुख्य रुप से जनसेवक अरुणा एम खाखा, रोजगार सेवक रामू बोदरा एवं स्वयंसेवक सोमनाथ सरदार, अशोक प्रमाणिक, मित्र राम महतो एवं दीपाली महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आदिवासी विकास समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष रेखा सरदार को बनाया गया। सचिव विश्वनाथ सरदार। कोषाध्यक्ष बुलुरानी सरदार व सदस्य शामली देवी, हरिप्रिया देवी, राजेंद्र प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान, पूर्णिमा देवी एवं राहनी देवी का बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...