पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सुबह 7 बजे से नपं के 11 बूथों पर होगी वोटिंग, बेखौफ होकर करें मतदान

आज सुबह 7 बजे से नपं के 11 बूथों पर होगी वोटिंग, बेखौफ होकर करें मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में सोमवार को मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सोमवार की सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। शाम 5:00 बजे तक वोटिंग की जा सकेगी। वोटिंग के लिए वोटर स्लीप ,वोटर कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड तथा फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस को आईडी के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। वोटिंग के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर मॉनिटरिंग के लिए 37 फ्लाइंग स्काॅट टीम बनाई गई है। यह टीम कलस्टर से मतदान केंद्र एवं पूरे क्षेत्र के भ्रमण करेगी तथा विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेगी। सभी मतदान केंद्रों में पीओ हर घंटे मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देंगे। इसके लिए 5 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत एवं कपाली नगर परिषद मतदान कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। काशी साहू महाविद्यालय परिसर में डिस्पैच काउंटर बनाए गए थे, जहां से मतदान दलों को ईवीएम एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात सभी दलों को पुलिस पार्टी से टैग कराते हुए वाहन उपलब्ध कराया गया। दोपहर 2:30 बजे के बाद से सभी मतदान दलों को एक-एक कर रवाना किया गया। हालांकि इससे पूर्व सभी दलों को ईवीएम एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दिया गया था।

सरायकेला

नगर निकाय चुनाव

एक नजर आंकड़ों पर

सरायकेला नगर पंचायत

9637 कुल वोटर

11 मतदान केंद्र

आदित्यपुर नगर निगम

1092288 वोटर

108 मतदान केंद्र

कपाली नगर परिषद

17411 कुल वोटर

21 मतदान केंद्र

सही समय पर मतदान शुरू करने का आदेश

डीसी छवि रंजन ने चुनाव पर जाने वाले सभी कर्मियों को संबोधित किया। सही तरीके से चुनाव संपादित कराने के संबंध में आवश्यक टिप्स भी दिया। उन्होंने समय पर मतदान प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। चुनाव संपन्न कराने के पश्चात आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत एवं कपाली नगर परिषद के सभी ईवीएम को काशी साहू महाविद्यालय में बनाए गए ब्रज गृह रखा जाएगा। 17 अप्रैल को सभी पद के उम्मीदवारों के समक्ष ब्रजगृह सील होंगे। एवं पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी को सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा अवलोकन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी उम्मीदवारों की उपस्थिति अनिवार्य है।

7 जोन में बंटे कपाली के 21 बूथ

नगर पर्षद कपाली के 21 बूथों को 7 जोन में बांटा गया है। यहां सात गश्ती दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस ऑफिसर एवं प्रत्येक जोन पर चार चार सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती कई है। कपाली के लिए दो जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें सीओ चांडिल सुनील कुमार एवं बीडीओ चांडिल पूनम कुजूर शामिल हैं। इनके साथ दो पुलिस ऑफिसर चांडिल पुलिस निरीक्षक सिया शरण एवं सीसीआर प्रभारी नारायण तिवारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

वोटिंग के लिए वोटर स्लीप, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस को आईडी के रूप में कर सकते हैं उपयोग

खबरें और भी हैं...