- Hindi News
- National
- काशी साहू महाविद्यालय में बने ब्रजगृह सील पीठासीन पदाधिकारी की डायरी पढ़कर सुनाई
काशी साहू महाविद्यालय में बने ब्रजगृह सील पीठासीन पदाधिकारी की डायरी पढ़कर सुनाई
नगर निकाय चुनाव में वोटिंग के बाद सोमवार की रात 12 बजे के आसपास काशी साहू महाविद्यालय में बनाए ब्रजगृह काे सील कर दिया गया। सभी निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में ब्रजगृह सील किया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह सभी पदों के उम्मीदवारों के समक्ष विभिन्न बूथों से प्राप्त मतदान डायरी पढ़कर सुनाया गया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान डायरी पढ़ते समय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के आरओ डीआईडीए डायरेक्टर अनीता सहाय, उपाध्यक्ष पद के आरओ भू-अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार तथा वार्ड सदस्य पद के आर ओ बीडीओ-सीओ, आदित्यपुर नगर निगम के अध्यक्ष पद के आर आईटीडीए डायरेक्टर अरुण वाटर सांगा की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारी की डायरी पढ़कर सुनायी गई।
स्थिति के आंकलन में जुटे उम्मीदवार
मतदान के उपरांत सोमवार शाम से ही नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में हार जीत के चर्चे जारी हैं। विभिन्न पद के प्रत्याशी भी इस चर्चा में शामिल होकर अपनी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का मुकाबला बड़ा ही रोचक रहा। हालांकि उपाध्यक्ष पद का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा ।