पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ ममता खुदकुशी मामले में सीएम ने केरल सरकार को दी सीबीआई जांच की स्वीकृति

डॉ ममता खुदकुशी मामले में सीएम ने केरल सरकार को दी सीबीआई जांच की स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर बाबा कुटी की रहने वाली प्रतिभावान मेडिकल की छात्रा डॉ ममता राय की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी। इससे संबंधित मंजूरी राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केरल सरकार को दे दी है। इस बात की जानकारी सरायकेला जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त सूचना के आधार पर मीडिया को दी है। डॉ ममता राय दिल्ली की एम्स संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। उसने 19 जनवरी को केरल के एर्नाकुलम के कोच्चि के होटल सीनेट में आत्महत्या कर जान दे दी थी। वह वहां एक सेमिनार एवं क्विज में हिस्सा लेने अपने मित्र चिकित्सकों के साथ गई हुई थी। आदित्यपुर बाबा कुटी मुहल्ले की रहने वाली डॉ ममता राय के पिता अरविंद राय ने डॉ ममता की हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए झारखंड सरकार एवं केरल सरकार से सीबीआई जांच की माग की थी। पिता ने एर्नाकुलम के सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में हत्या की आशंका की बात लिखी थी। इसके बाद ही वहां की पुलिस ने मेडिकल बोर्ड की विशेष टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया था। अपने परिजनों से बात की थी। डॉ ममता दिल्ली के एम्स अस्पताल में बतौर न्यूरोलॉजिस्ट कार्यरत भी थी।

तीन मित्र चिकित्सकों पर लगा था आरोप

ममता के पिता अरविंद राय ने बताया कि ममता का साथी डॉक्टर संजय सिंह कई दिनों से डॉ ममता पर शादी का जबरन दबाव डाल रहा था। उनके साथ डॉ आलोक और ममता की सहयोगी नेहा भी डॉ संजय के साथ मिले हुए थे। पिता के इस आरोप पर सेंट्रल पुलिस स्टेशन एर्नाकुलम में तीनों आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

खबरें और भी हैं...