जिलाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस
सरायकेला| चुनाव की रात भाजपा व झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में झामुमो द्वारा भी काउंटर मामला सरायकेला थाना में दर्ज कराया गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरुणिमा सिंहदेव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना वाली रात भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, महामंत्री गणेश महाली एवं सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव अन्य कार्यकर्ता खडरा साई में वोटरों के बीच पैसा बांट रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वे अपने समर्थकों के साथ गए तो वहां नगर अध्यक्ष सोहन सिंह, बीजू दत्ता, पंकज साहू, उमेश भल, राज रंजन दे, राजा ज्योतिषी, विश्वजीत कर, पिनाक दुबे, विकास दरोगा, देवराज सारंगी, सुदीप पटनायक, नवेंद्र महंती आदि ने दुर्व्यवहार किया।