सरायकेला| जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा में जेल अदालत लगाकर तीन मामलों का निष्पादन किया गया। इसके इसके अलावा जेल में विधिक जागरुकता शिविर लगाकर कैदियों को विधिक सहायता का ज्ञान दिया गया। जेल अदालत में सीजेएम कोर्ट के दो मामले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट केएस त्रिपाठी की अदालत से एक मामले पर सुनवाई की गई। इस कार्यक्रम में सीजेएम एनके विश्वकर्मा, एसीजेएम डीसी अवस्थी, डीएलएसए के सचिव कुलदीप, जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट अर्चना मिश्रा, जेल सुपरिटेंडेंट एवं पीपी उपस्थित रहे। विधिक जागरूकता शिविर में कैदियों को डायन प्रथा,दहेज प्रथा व अन्य विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें पीएलबी मेंबर रंजीता तांती, सरोज तांती तथा दुखिया हांसदा भी उपस्थित रहे।