सरायकेला| भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सरायकेला स्थित परिसदन में की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक को मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जिला महामंत्री गणेश महाली एवं मोर्चा के जिला प्रभारी प्रताप कटियार ने संबोधित किया। इस मौके पर सभी ने मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारियों को मंडलवार सांगठनिक मजबूती के टिप्स दिए। कहा गया कि जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं से जुड़कर कार्य करना ही प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। बैठक में दुर्योधन प्रमाणिक, विश्वजीत कर, विनय कृष्ण राजू, कृष्णा प्रधान, विजय सिंह, मनोज तिवारी, नितेश तिवारी, मोनिका गोप, जॉनी हाजरा, अनित सिंह, विवेक कुमार, राकेश सिंह चंदेल, नंदकिशोर चौधरी एवं सूरज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।