पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ साल से सऊदी अरब में फंसा है अखलाक हुसैन

आठ साल से सऊदी अरब में फंसा है अखलाक हुसैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के कपाली थाना क्षेत्र के ताज नगर के रहने वाले 34 वर्षीय अखलाक हुसैन पिछले 8 सालों से सऊदी अरब के मदीना में फंसे हुए हैं। अखलाक हुसैन एक चालक के रूप में गाड़ी चलाने के लिए वहां के टावर कंपनी डल्लाह में काम करने के लिए सऊदी अरब गए थे, जहां एक सड़क दुर्घटना के बाद कंपनी ने उनका वीजा अपने पास रख लिया है। वर्तमान में अखलाक की मानसिक स्थिति भी सही नहीं है। इस कारण पिछले दो सालों से उनके परिवार वाले उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं 0। अखलाक के मां गजाला परवीन एवं नाना रुस्तम ने इस मामले में सहयोग के लिए जिला जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने डीसी एवं एसपी से मुलाकात कर अखलाक की सकुशल भारत आपसी की मांग करेंगे। गुरुवार को वह समाहरणालय पहुंचे परंतु डीसी एवं एसपी के साथ उनकी मुलाकात नहीं हुई। अब वे शुक्रवार को पुन: जिला मुख्यालय आएंगे। कपाली के ताज नगर में अखलाक हुसैन पिता इकबाल हुसैन एवं उसके मां गजाला परवीन रहते हैं। उनके पड़ोसी के मोबाइल में अखलाक हुसैन का वीडियो आया, जिसमें बताया जा रहा था कि अखलाक हुसैन अब मानसिक रुप से बीमार है। वह बोल पाने में भी असमर्थ है। वीडियो बनाने वाले अखलाक का कोई शुभचिंतक माना जा रहा है। अखलाक की घर वापसी से परेशान उसके पिता इकबाल हुसैन अब गंभीर बीमारी के चपेट में है। पिछले 14 मई को सरकारी सहयोग से उनका हॉट की सर्जरी हुई है।

अखलाक

(फाइल फोटो)

अखलाक की मां गजाला परवीन व नाना रुस्तम।

भास्कर न्यूज | सरायकेला

खबरें और भी हैं...