सरायकेला| गम्हरिया प्रखंड के चामारु गांव में बीती रात पुरुलिया शैली के छऊ नृत्य हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड विकास मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण कमेटी को कहा कि वह अपनी कला को संरक्षित करने के लिए जागरूक रहें। नृत्य पर लोग झूमते रहे। इस अवसर पर उनके साथ सनत महतो, शेखर महतो, अमर मौजूद थे।