पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छऊ गुरु निदेशक तपन कुमार पटनायक ने बजट प्रस्ताव भेजा, दिए जरूरी सुझाव

छऊ गुरु निदेशक तपन कुमार पटनायक ने बजट प्रस्ताव भेजा, दिए जरूरी सुझाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| छऊ कला व कलाकारों के संरक्षण व उत्थान के लिए स्थापित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लैस होता रहा है। इसी विषय पर केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक ने मुख्यमंत्री को बजट प्रस्ताव भेज कर कुल चार बिंदुओं पर छऊ कला के विकास संबंधी सुझाव दिए हैं। इसमें एक बिंदु पर राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए इस वर्ष का चैत्र पर्व छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला 2018 राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि छऊ कला एवं कलाकारों के संरक्षण एवं उत्थान के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला समर्पित रहा है। इस कला के मूल भाव को संरक्षित करते हुए उत्तरोत्तर विकास के लिए बजट प्रस्ताव में मुख्यमंत्री को चार बिंदुओं पर सुझाव भेजे गए हैं।

खबरें और भी हैं...