पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से मतदाता सूची की होगी जांच, घर घर जाएंगे बीएलओ

23 से मतदाता सूची की होगी जांच, घर-घर जाएंगे बीएलओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 23 मई से प्रारंभ होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभाकक्ष में हुई ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी छवि रंजन ने कहा कि सभी प्रखंडों में 21 मई को मतदाता पुनरीक्षण कार्य से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके पश्चात 23 मई से 25 जून 2018 तक फील्ड वेरिफिकेशन का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा। इसमें डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का वेरिफिकेशन करना है।

मतदान केंद्रों का भी होगा वेरिफिकेशन

इस अभियान के दौरान 26 जून से 31 जुलाई 2018 तक जिले के सभी मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन होगा व फिजिकली रूप से सभी मतदान केंद्रों का वेरिफिकेशन भी होगा। इस अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची का फाइनल पब्लिकेशन 4 जनवरी 2019 को रखा गया है ।इससे पूर्व अपडेटिंग डेटाबेस तथा सप्लीमेंट प्रिंटिंग का कार्य 3 जनवरी 2019 को होगा। डिस्पोजल तथा क्लेम का समय 30 नवंबर 2018 तक समय दिया गया है ।क्लेम करने का समय एक सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच रखा गया है।

4 जनवरी 2019 को मतदाता सूची का प्रकाशन

मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण में मौजूद डीसी छवि रंजन।

काम में कोताही बरतनेवाले बीएलओ व पर्यवेक्षकों पर होगी कार्रवाई

डीसी ने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में कैलेंडर अनुसार कार्य करेंगे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना पदाधिकारी सुरेश राय ,एसडीओ संदीप कुमार एवं सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, एक-एक बीएलओ एवं एक-एक पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...