पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री आवास शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

प्रधानमंत्री आवास शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| सरायकेला प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिवों से प्रधानमंत्री आवास योजना का अपडेट मांगा गया। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पुराने योजना एवं नई योजना दोनों को जल्द से जल्द खत्म करें। जिला स्तर पर प्राप्त डेट लाइन के अंदर सभी आवासों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीरता से कार्य नहीं करने वाले पंचायत सचिवों पर कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। बैठक में प्रखंड समन्वयक भूपेंद्र कुमार महतो बीपीओ, सपन कुमार सतपति एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...