सैकड़ों सेविका-सहायिका ने किया प्रदर्शन
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के लगभग 200 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किए। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष कृष्णा महतो द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने धरना प्रदर्शन के पश्चात डीसी छवि रंजन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। पिछले जनवरी माह में संघ एवं सरकार के बीच समझौता हुआ था, इस क्रम में सरकार द्वारा 3 महीने का समय के अंदर सभी बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था।