पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की सूची 19 तक जमा करने का दिया आदेश

बच्चों की सूची 19 तक जमा करने का दिया आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला | छात्रवृत्ति व नि:शुल्क साइकिल वितरण को लेकर आगामी 19 मई तक हर हाल में छात्रों की सूची की मांग की गई है। सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर कहा है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक आगामी 19 मई तक प्रखंड संसाधन कार्यालय में वर्ग 1 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सूची, छात्रवृत्ति के लिए कक्षा दूसरी से दसवीं तक के छात्र छात्राओं की सूची एवं नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के लिए प्री रिसीप्ट के साथ कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं की सूची हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जमा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं हो पाने की स्थिति में सभी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी

खबरें और भी हैं...