सरायकेला| स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में विषय वस्तु आधारित गतिविधि किया गया। इसके तहत सदर अस्पताल के सहयोग से इंटरनेशनल लेबर डे के उपलक्ष्य पर नगर पंचायत सरायकेला के सेनिटेशन वर्कर्स एवं सफाई कर्मियों की हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया है। कैंप का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रियरंजन आदि ने किया।