पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के हर गांव में जल्द पहुंचाएं बिजली: डीसी

जिले के हर गांव में जल्द पहुंचाएं बिजली: डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| जिले के प्रत्येक परिवार को विद्युतीकरण का लाभ देने व आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन समेत विद्यालयों में भी शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में सौभाग्य योजना की समीक्षा की गई। सौभाग्य योजना के अंतर्गत जिले में 3 एजेंसी विजय, किशोर व बेंटक कार्य कर रहे हैं। डीसी ने कार्यरत सभी एजेंसी को छूटे गए लोगों को पूरे प्लानिंग के तहत विद्युतीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से आवेदन प्राप्त करें। डीसी ने बैठक में विद्युतीकरण से छोटे एपीएल और बीपीएल परिवार की आंकड़ा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कार्यरत एजेंसी विजय द्वारा जिले में अब तक 950 गांव में से 902 गांव का सर्वे किया गया। जिसमें 69 गांव में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का कार्य किया गया है। 902 गांव में लगभग 9000 कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए लगभग 22000 पोल की आवश्यकता है। 8504 पोल गांव में एजेंसी द्वारा पहुंचा दिया गया है। जिसमें लगभग 2200 पोल जमीन पर गाड़ा जा चुका है। कार्यरत एजेंसी किशोर द्वारा जिले में 140 गांव में विद्युतीकरण किया जाना है। इसमें 6638 पोल की आवश्यकता है। 128 गांव में 4500 कनेक्शन दिया जा चुका है। कुल 6638 आवश्यक पोल में से 6000 पोल लगाया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...