कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की हुई टैब जांच
सरायकेला| नीमड़ीह प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के टैब की जांच की गई। इस अवसर पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि नीमड़ीह प्रखंड के अंतर्गत झिमरी एवं आदरडीह पंचायत में चल रहे सीएससी सेंटर(प्रज्ञा केंद्र )का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेट चार्ट ,बैनर, डॉक्यूमेंट आदि की जांच पड़ताल की ।
समर कैंप में शिक्षण सामग्रियों का किया वितरण
डांगुवापोसी| जगन्नाथपुर शिव मंदिर टोला सामुदायिक भवन में एस्पायर समाजिक संगठन द्वारा प्रखण्ड के हर पंचायत के चार चार सरकारी विद्यालयों में आयोजित निशुल्क समर कैंप के बेहतर व सफलतापूर्वक संचालन के लिए चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।