छऊ कला के उत्थान के लिए बनी समिति का किया स्वागत
सरायकेला| सरायकेला के सबसे प्राचीन राजेंद्र पटनायक अखाड़ा छऊ घराना के प्रमुख नीरज कुमार पटनायक ने बीते दिनों छऊ कला एवं कलाकारों के उत्थान के लिए बनाई गई सरायकेला छऊ कला एवं संस्कृति उत्थान समिति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि सरायकेला के छऊ संस्कृति के विकास के लिए सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। लेकिन कुछ बिंदुओं पर उन्होंने आपत्ति प्रकट करते हुए बताया है कि बनाई गई समिति ने कई सदस्य ऐसे भी हैं जिन्होंने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र से जुड़े रहते हुए भी छऊ कलाकारों के हित के लिए कभी भी आवाज नहीं उठाई और ना ही इस दिशा में कोई विशेष प्रयास किया। उन्होंने नव गठित समिति को शुभकामना देते हुए जिला प्रशासन को भी छऊ महोत्सव के बड़े कार्यक्रम किए जाने को लेकर धन्यवाद दिया है।