पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काशी साहू कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

काशी साहू कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय महासंघ के आह्वान पर सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। पांच दिवसीय विरोध को लेकर शुरू किया। इसके तहत काशी साहू महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ सरायकेला के बैनर तले महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महाविद्यालय संघ के सचिव जयप्रकाश नारायण ने इस संबंध में बताया कि 5 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 25 मई तक सभी शिक्षकेतर कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकेतर कर्मचारियों में जीवन कैवर्त, प्रभाकर महतो, दुलाल कालिंदी, सुंदर तियू, एम उरांव, के सारंगी सहित अन्य सभी उपस्थित रहे। ये मांगें रखीं- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवां वेतन का लाभ अविलंब दिया जाए। शेष बचे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन निर्धारण किया जाए।

काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते शिक्षकेतर कर्मचारी।

लंबित पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय महासंघ के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके पहले चरण के तहत आगामी 25 मई तक सभी शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे।- जयप्रकाश नारायण, सचिव, काशी साहू महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ सरायकेला।

खबरें और भी हैं...