पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में राशन उठाव का दिया निर्देश

प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में राशन उठाव का दिया निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एमओ व पीडीएस दुकान संचालक।

भास्कर न्यूज |सरायकेला

जिले में पीडीएस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को सामुदायिक भवन में सभी पीडीएस दुकान संचालकों के साथ एक बैठक हुई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि जिले के सभी पीडीएस दुकानदार समय पर राशन का उठाव करें। समय पर वितरण सुनिश्चित करें। अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में खाद्यान्न का उठाव करें व वितरण भी सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने सभी दुकान संचालकों को कहा कि उज्ज्वला योजना एवं उज्ज्वला प्लस योजना में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें। इस योजना का टारगेट पूर्ण करने के लिए सहयोग दें। इस अवसर पर जिला पीडीएस संघ के अध्यक्ष फुलकांत झा ने डीलरों के विभिन्न परेशानियों को विभाग समक्ष रखा।

खबरें और भी हैं...