पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर प्रखंडस्तर पर कार्यशाला

मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर प्रखंडस्तर पर कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को प्रखंड सभागार में हुई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार व अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी ने उपस्थित सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र का दायित्व सौंपा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 23 मई से 25 जून तक घर- घर जाकर सभी बीएलओ सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ को शत प्रतिशत घर पर जाकर आवेदन भर आना होगा। किसी प्रकार की कोताही बरतने पर बीएलओ पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न प्रकार की त्रुटि निराकरण के पश्चात 4 जनवरी 2019 को मतदाता सूची की फाइनल सूची तैयार हाेगी। इस प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में प्रखंड स्तर पर उपस्थित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...