पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में मरी सरस्वती पूर्ति का किया गया अंतिम संस्कार

दुर्घटना में मरी सरस्वती पूर्ति का किया गया अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसाबनी| तमिलनाडु के जिला तिरुपुर के अविनाशी थाना क्षेत्र के एक रेस्टूरेंट की छत टूट कर गिरने से मुसाबनी सुंदरनगर की लड़की सरस्वती पूर्ति (23) की मौत 13 मई को हो गई थी। जिसका बुधवार को हो समाज के रीति-रिवाज से न्यू कॉलोनी टेटा बादिया स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सरस्वती पूर्ति का शव जिला तिरुपुर के अविनाशी से बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे मुसाबनी सुंदरनगर पहुंचा। सरस्वती पूर्ति के शव को एंबुलेंस में उनकी भतीजी जांबी हेंब्रम साथ में काम करने वाले सरायकेला कुदुरसाई के सिकंदर जामुदा, ओड़िशा सुंदरगढ़ के दीपक उरांव व विक्रमपुर की चंपा हो लेकर पहुंची थीं। शव सुबह लगभग 8 बजे मुसाबनी सुंदरनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...