50 में से 49 टैब की जांच, सभी का बैट्री बैकअप खराब
सरायकेला| विभागीय निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा राजनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्राप्त टैबों की जांच की गई। गठित टीम के सदस्य इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार एवं नेटवर्क मैनेजर सौरभ कुमार द्वारा इस मौके पर प्राप्त 50 में से 49 टैबों की फिजिकल एंड टेक्निकल जांच की गई। इसमें से एक टैब खराब पाया गया। जबकि एक टैब के चोरी होने संबंधी जानकारी विद्यालय के वार्डन द्वारा दी गई। जिस पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज है। जांचकर्ता पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी टैबों में बैटरी बैकअप की समस्या पाई गई है।