पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रस्तावित उप विकास आयुक्त का आवास अन्यत्र बनाने की मांग

प्रस्तावित उप विकास आयुक्त का आवास अन्यत्र बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित मैदान में उप विकास आयुक्त के प्रस्तावित आवास निर्माण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि उक्त क्षेत्र में आसपास के बच्चों के खेलने के लिए और बुजुर्गों के टहलने के लिए वह एकमात्र मैदान है। जिस के विकास के लिए नगर पंचायत द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है। इसलिए उपरोक्त सभी परिस्थिति को देखते हुए प्रस्तावित उप विकास आयुक्त के आवास निर्माण को स्थानांतरित करने की मांग नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की है।

खबरें और भी हैं...