पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरूकता पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

जागरूकता पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला | जिला मलेरिया नियंत्रण समिति के तत्वावधान में बुधवार को जागरूकता पूर्वक राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में डेंगू नियंत्रण को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर एस एन झा ने बताया कि डेंगू का कोई विशेष दवाई या टीका तथा उपचार उपलब्ध नहीं है। यहां तक की डेंगू होने के रक्त जांच की सुविधा भी जिले में नहीं है। जिला मलेरिया नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने इस अवसर पर डेंगू होने के लक्षणों की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...