पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मशरूम की खेती का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

मशरूम की खेती का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| सरायकेला स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के तत्वावधान में चलाए जा रहे 10 दिवसीय मशरूम की खेती से संबंधित प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में समापन समारोह किया गया। जिसमें सफल प्रशिक्षण प्राप्त 24 महिला एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को मुख्य संकाय प्रशिक्षक डॉ नूर जादी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती से बेहतर स्वरोजगार किया जा सकता है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...