हाइवा और पुलिस वैन की टक्कर, खलासी की मौत
सरायकेला| कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा-चौका रोड पर रघुनाथपुर के पास एक हाइवा और पुलिस वैन के बीच आमने सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। इस हादसे में हाइवा चालक सीमागुंडा गांव (नीमडीह) निवासी अदुना महतो (35 वर्ष) की मौत हो गई जबकि उसके चालक राजेश कुमार तथा वैन पर सवार अड़की निवासी शिवेश्वर हजाम एवं शंकर घोष गंभीर रूप से घायल हो गए।