सराईपाली| भंवरपुर में बुधवार को आजीविका दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी एवं सराईपाली विधायक रामलाल चौहान उपस्थित थे। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की शुरूआत की गई है। इस दौरान विधायक रामलाल चौहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान कौशल विकास योजना के तहत संचालित किए जाने वाले लाइवलीहुड भवन का शुभारंभ भी किया। बसना विकासखंड के महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिवों को उत्कृष्ट कार्य व कार्य कर रहे समूह को प्रशस्ति पत्र प्रमाण पत्र दिए गए।