पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवा कार्य... बीमार व्यक्ति का कराया इलाज

सेवा कार्य... बीमार व्यक्ति का कराया इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली|बीमार व्यक्ति का वृद्धजन सेवा समिति के सदस्यों ने इलाज कराया। ठीक होने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवानो बताया। इसके बाद सदस्यों ने भगवानो को उसके घर आंवलाचक्का छोड़ा। स्थानीय मवेशी अस्पताल में 22 दिन पहले वृद्धजन सेवा समिति को यह व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हालत में मिला था, जिसे इलाज के लिए सौ बिस्तर अस्पताल में समिति के सदस्य आशिक हुसैन मंगला यादव, गुड्डू जायसवाल ने भर्ती कराया। डा प्रशांत पटेल की देखरेख में 22 दिनों भगवानो का इलाज किया गया। इस बीच समिति के सदस्य नियमित अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद भगवानो को वाहन से उसके घर आंवलाचक्का पहुंचाने वृद्धजन सेवा समिति के सदस्य गए।

खबरें और भी हैं...