बस स्टैंड में वाटर एटीएम शुरू नहीं
सराईपाली| नगर पालिका ने बस स्टैंड सराईपाली और तहसील कार्यालय के पास वाटर एटीएम लगवाया है, लेकिन इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। शीतल पेयजल के लिए न तो बस स्टैंड में सुविधा है और न ही तहसील कार्यालय में। तहसील कार्यालय के बाहर लगे वाटर फिल्टर का नल टूट चुका है। लोग वाटर एटीएम के उद्घाटन की राह देख रहे हैं।