पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठिन विषयों की दिक्कतें दूर करने स्कूल में लग रही कक्षाएं, छुटि्टयों का सदुपयोग

कठिन विषयों की दिक्कतें दूर करने स्कूल में लग रही कक्षाएं, छुटि्टयों का सदुपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|लंबर (सराईपाली)

बड़े साजापाली स्कूल के सभी शिक्षक बच्चों को गुणवत्ता पूूर्ण शिक्षा देेने के लिए गर्मी की छुट्‌टी में भी प्रयासरत हैं। स्कूल में सुबह 7 से 10 बजे तक रोज अंग्रेजी और गणित की अतिरिक्त कक्षा लग रही है। इस हेतु प्राचार्य ने गर्मी के मद्देनजर कूलर, पंखे व वाटर कूलर की व्यवस्था भी की है। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय स्कूली बच्चे अपने-अपने ननिहाल या अन्य रिश्तेदारों के यहां जाने का कार्यक्रम बनाते हैं, लेकिन कई बच्चों की दिलचस्पी केवल पढ़ाई में है। अवकाश के दिनों में कठिन विषयों की पढाई करने और कुछ नई -नई चीजों सीखने की इच्छा से अवगत कराया। शिक्षक एल कर्ष, एसके तांडी, लक्ष्मी दुबे सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों के हित में निर्णय लेते हुए ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग करने प्लानिंग की। समय-समय पर प्रभारी प्राचार्य यूएस पटेल बच्चों को जनरल नॉलेज, नैतिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

लंबर. व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत हेल्थकेयर के छात्र ले रहे प्रशिक्षण।

खबरें और भी हैं...