लंबर (सराईपाली)|भाजपा मंडल भंवरपुर की बैठक हुई। जिसमें विकास यात्रा को लेकर जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, विधायक रामलाल चौहान मौजूद थे। गौरतलब है कि 26 मई को भंवरपुर मंडल के माधोपाली, लंबर, सागरपाली से होकर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा निकलेगी। प्रदेश मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।