पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा की तैयारी में काटे जा रहे पेड़, नागरिकों ने किया विरोध

विकास यात्रा की तैयारी में काटे जा रहे पेड़, नागरिकों ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली. पेड़ों की कटाई का लोगों ने किया विरोध।

सराईपाली| मुख्यमंत्री की विकास यात्रा 26 मई को नगर में पहुंचेगी। इसे लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। पहले चरण में लोक निर्माण विभाग ने सड़क से ब्रेकर हटाकर सरसीवां मार्ग की मरम्मत की। वहीं वन विभाग के कर्मचारी रास्ते के पेड़ों की कटाई में लगे थे। लोगों ने जब विरोध किया तो कर्मचारियों ने कटाई बंद कर दी।

पतेरापाली में जब नीम के पड़े की शाखा की कटाई की तो वहां पर काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने कटाई का विरोध किया और कहा कि बड़ी मुश्किल से हमने इन पेड़ों की सुरक्षा की है और जिसे बेवजह काटा जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर मुख्यमंत्री के आगमन के चलते शाखाओं की छंटाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों की छटाई बिजली खंभों को लगाकर अलग लाइन खींचने की व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री इस मार्ग पर गुजरेंगे उनके आने से पहले सड़क पार कर जितने बिजली कनेक्शन लिये गए हैं उनको हटाया जाना है। फिर खंभे गाडकर सड़क की एक तरफ बिजली के लिए नई लाइन खींची जाएगी। लोगों के विरोध के बाद कर्मचारियों ने कटाई बंद कर दी। डीएफओ आलोक तिवारी ने कहा कि हमारी ओर से कटाई नहीं हो रही है। सामान्यत: जंगलों के अंदर छंटाई करते हैं। व्यवस्था के तहत स्थानीय स्तर पर हो रहा होगा तो उन्हें इसकी जानकारी नही हैं।

खबरें और भी हैं...