भास्कर न्यूज|लंबर(सराईपाली)
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन रास्ते की बाधाओं को दूर करने में जुटा है। सड़क मरम्मत होता देख लोग भी खुश हैं। सड़क के सभी ब्रेकरों को हटाने के साथ-साथ गड्ढों व उबड़ खाबड़ रास्ते को समतल कर वृक्षों की टहनियों को काटा जा रहा है। साथ ही बिजली के टूटे हुए पोल आदि को भी बदला जा रहा है।
गौरतलब है कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरसींवा से सड़क मार्ग होते सराईपाली विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान लंबर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।सागरपाली के साथ सराईपाली में आमसभा का आयोजन भी किया गया है। इसके पूर्व सरसीवां- सराईपाली मार्ग में ब्रेकर बने हुए थे। जर्जर हो चुके बिजली तार को हटाने ग्रामीण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के चलते अधिकारी सक्रिय हो गए। आला अफसर मौके पर रहकर काम करवा रहे हैं।
लंबर. पेड़ों की शाखाएं काटी जा रही