तालाब में छोड़ा जा रहा नाली का पानी
सराईपाली| बाराडोली के बालसमुंद तालाब में नाली का पानी छोड़ा जा रहा है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। ग्रामीण इस तालाब का उपयोग निस्तार के लिए करते हैं। दूषित पानी से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। गांव के अन्य तालाब सूख गए है। यदि समय रहते नाली के पानी को तालाब में मिलने से नहीं रोका गया तो संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। गर्मी के चलते इस तालाब का जलस्तर भी कम हो रहा है।