पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन दुकान को पर्रापाट से हटाए जाने का हुआ विरोध

राशन दुकान को पर्रापाट से हटाए जाने का हुआ विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना| पर्रापाट में स्थित राशन दुकान को हटाकर पंचायत मुख्यालय भठोरी में खोलने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर जनता कांग्रेस की डाॅ. अनामिका पाॅल के साथ पर्रापाट के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सराईपाली और खाद्य अधिकारी बसना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि राशन दुकान को हटाया गया तो लोगों को सामान लाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। पाॅल ने कहा कि वर्षों से संचालित पर्रापाट राशन दुकान से अब तक किसी को कोई परेशानी नहीं है।

खबरें और भी हैं...