पूजा... महिलाओं ने सुनी वट सावित्री की कथा
सराईपाली| नगर व ग्रामीण अंचल में महिलाओं अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखा। यह पर्व ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना कर कच्चे सूत से सात फेरी लगाते है। इसके बाद सत्यवान व सावित्री की कथा सुनते है। विभिन्न प्रकार के फल अर्पित करते है। शहर में थाना परिसर, शीतला मंदिर महल पारा, बस्ती सराईपाली, पतेरापाली, झिलमिला, ब्लाक कॉलोनी, पुराना कॉलेज में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।