पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी चयन पर की चर्चा

आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी चयन पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली| आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सराईपाली में रविवार को हुआ। इस दौरान प्रदेश पर्यवेक्षक संतोष कुशवाहा मौजूद थे। बैठक में विधानसभा प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा हुई। संगठन के सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का वेरिफिकेशन किया गया। संगठन विस्तार के अंतर्गत बूथ स्तर की समिति पर जोर दिया गया। बैठक की विस्तृत रिपोर्ट कुशवाहा केंद्रीय समिति को भेजेंगे। केंद्रीय कार्यकारिणी की राजनीतिक मामलों की समिति प्रत्याशियों की योग्यता का आंकलन करने के के बाद सूची जारी करेगी। प्रथम चरण में प्रत्याशियों की घोषणा रायपुर में 21 मई को छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय करेंगे। बैठक में आशिक हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...