पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोल्डन बुक में नाम दर्ज कराने 400 मंडली 800 वादक, 22 हजार लोग करेंगे संकीर्तन

गोल्डन बुक में नाम दर्ज कराने 400 मंडली 800 वादक, 22 हजार लोग करेंगे संकीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना| नीलांचल सेवा समिति 20 मई को बसना में एक दिवसीय नामयज्ञ संकीर्तन का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने बताया कि संकीर्तन में 400 से अधिक मंडलियां शामिल होंगी।

जिसमें 800 से ज्यादा मृदंग वादक और 22 हजार से अधिक लोग अलग-अलग वाद्ययंत्रों की धुन में हरिनाम जप करते हुए नगर के चार स्थलों मंगल भवन जगदीशपुर रोड, जूना तालाब के पास सरायपाली रोड, दशहरा मैदान पदमपुर रोड और अग्रसेन भवन के पीछे से निकलकर मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचेंगे और रायपुर रोड होते कश्यप मेडिकल से होकर कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां हरि नाम यज्ञ संकीर्तन का जप किया जाएगा।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम करेगी निरीक्षण

अग्रवाल ने बताया कि 20 मई को हो रहे इस संकीर्तन का विश्वस्तरीय “गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड’ की टीम निरीक्षण करेगी और इस अद्भुत नामयज्ञ को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। नीलांचल सेवा समिति ने वाहनों की पार्किंग को नगर के चार स्थान नीलांचल भवन के सामने जगदीशपुर रोड, दशहरा मैदान पदमपुर रोड, जूना तालाब सरायपाली रोड, अग्रसेन भवन के पीछे व्यवस्था की है।

ओडिशा के प्रसिद्ध गायक महांती सुनाएंगे भजन

अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में ओडिशा के प्रसिद्ध भजन गायक श्रीचरण महांती अपने ग्रुप के साथ हाईस्कूल मैदान में प्रस्तुति देंगे। साथ ही कार्यक्रम में स्वामी केशव महाराज राष्ट्रीय प्रमुख हरे नाम हरे कृष्ण, श्रीराम बालक दास महात्यागी महाराज, स्वामी परमात्मानंद महाराज, बाबा निरंजन दास आलेख महिमा आश्रम बसना, क्षेत्रीय साधु-संत, पुजारी और बसना क्षेत्र के लोग आयोजन में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...