पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोहका डबरी तालाब को गहरा कराने व पचरी बनाने की मांग

कोहका डबरी तालाब को गहरा कराने व पचरी बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली. भंवरपुर पुलिस चौकी में एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।

भास्कर न्यूज|सराईपाली

भंवरपुर के कोहका डबरी तालाब को गहरा करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम का ज्ञापन भंवरपुर पुलिस चौकी में सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोहका डबरी तालाब में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग पचरी घाट का निर्माण किया जाए। इसके लिए 18 जनवरी बसना कैंप में मांग पत्र सौंपा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादा गहरा नहीं होने के कारण कुछ लोग तालाब पाटकर कब्जा कर रहे हैं। लोगों के निस्तार इस तालाब के जरिए होता है।

जिससे देखते हुए पूर्व में लगभग 200 मजदूरों ने श्रमदान कर पचरी घाट और अन्य स्थानों पर सफाई की थी। ग्रामीण अब जेसीबी से गहरीकरण करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एसडीएम से अनुमति की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के विधानसभा सचिव टिकेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष मुरारी प्रधान, ग्रामीण टेनसिंह खुटे, रतनदास, गौरीशंकर, अलेना आदि सहित ग्रामीण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...