आयोजन... क्रिकेट स्पर्धा के लिए पंजीयन 30 तक
सराईपाली| फुलझर क्रिकेट संघ ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीयन शुरू किया जा रहा है। पंजीयन 30 मई तक होगा। इस प्रतियोगिता में फुलझर अंचल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है। पंजीयन शुल्क सराईपाली, बसना के संपर्क कार्यालय में जमा करना होगा। संघ के शैलेंद्र साहू ने बताया कि पहले पंजीयन कराने वाले खिलाड़िय़ों को प्राथमिकता दी जाएगी। 8 टीमों से अधिक खिलाड़ी होने पर उनका चयन भी किया जाएगा। जून माह में ही सभी खिलाड़ियों को मिलाकर अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट किट की व्यवस्था पीसीएस करेगी।