सराईपाली । फोरलेन बनने के बाद नगर की सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही थी, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मुख्य मार्ग को सुधारा जा रहा है। 3 वर्षों से लगातार नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता हरदीप सिंह रैना, आम आदमी पार्टी व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन सड़क को सुधारने की मांग उठाते रहे हैं। नगर पालिका की 15 अगस्त और 26 जनवरी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। इतना ही नहीं थाने में शांति समिति की बैठक जब-जब बुलाई गई तब-तब इसकी चर्चा हुई। लेकिन प्रशासन सड़क के हस्तांतरण के मामले में उलझा नजर आया। पहले यह सड़क एनएचआई के अधीन थी।