सराईपाली|वरिष्ठ पत्रकार गोविंदलाल वोरा के निधन पर फुलझर प्रेस क्लब सहित कई प्रेस संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वोरा ने छत्तीसगढ़ में 6 दशक से सक्रिय पत्रकारिता करते हुए एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में भी पहचान बनाई। इस दौरान अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, सौरव गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, विष्णुदास मानिकपुरी, मदन चौरसिया, प्रदीप कुमार सिंह, जीत तिवारी मौजूद थे।