पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहिना में 10 साल के बाद भी नहीं बन पाया मिनी स्टेडियम

रोहिना में 10 साल के बाद भी नहीं बन पाया मिनी स्टेडियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली। खेल ग्राम के रूप में पहचान बना चुके रोहिना में दस साल पहले मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए राशि मंजूर की गई थी। इसके बाद काम भी शुरू किया गया, लेकिन अब तक यह अधूरा है।

स्टेडियम निर्माण को पूर्ण करने की मांग आम आदमी पार्टी के सचिव टिकेश्वर मिश्रा, ग्रामीण नरेंद्र साहू, ताराचंद नंद, शंकर दास, रामरतन साहू, डोलामणी बेहरा सहित करीब दो दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किए। एसडीएम को दिए गए इस पत्र में उन्होंने बताया कि रोहिना में 26 से 28 जनवरी तक 28 वर्षों से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2008 को मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 17लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई, जिसका काम भी शुरू किया गया, लेकिन पत्थर की दीवार बनने के बाद न जाने किन कारणों से काम रोका गया, यह गांव वाले नहीं बता पा रहे हैं। यहां पर जो उद्घाटन के बाद काम की सूचना का जो पत्थर लगा था वह भी कहीं मिट्टी में कहीं गुम था, जिसे ग्रामीणों ने खोजकर निकाला है।

खबरें और भी हैं...