- Hindi News
- National
- शौचालयों के भुगतान में दलाली की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश
शौचालयों के भुगतान में दलाली की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश
सरमथुरा| कस्बा में शौचालयों के भुगतान में दलालों द्वारा दो दो हजार की वसूली करने की भास्कर में खबर प्रकाशित होने पर कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय व निष्पक्ष जाॅच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि सरकारी योजनाओ में किसी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं की जावेगी। वही अवैध दलाली रोकने के प्रयास किए जावेंगे। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जिससे निष्पक्ष जाॅच हो सके। दलाली में लिप्त कर्मचारी एवं दलालों को बक्सा नहीं जावेगा। मंगलवार को युवा कांग्रेस लोकसभा करौली के महासचिव अजय मीणा के नेतृत्व में कस्बा के वार्डपंच व ग्रामीणों ने शौचालयों के भुगतान में दलाली को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम मौहम्मद ताहिर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान ग्रामीण गनी, फरजृ, सलीम बेग, एजाद खां, शकूर खां, आविद खां, अरमान सहित महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा शौचालयों के भुगतान में ई मित्र के माध्यम से दो हजार की वसूली की जा रही है। ग्रामीण शौचालयों की सहायता राशि के लिए ई मित्र पर आवेदन करने के बाद पांच दिवस में सहायता राशि दिला दी जाती है। जबकि ग्रामीणों ने एक एक वर्ष में तीन तीन बार आवेदन करने के वाबजूद सहायता राशि नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
खबर का असर