पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग से कुकर्म करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग से कुकर्म करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरमथुरा | उपखंड के खैमरी में तीन लोगों ने नाबालिग युवक को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान युवक घर पर अकेला था। युवक के पेट में दर्द होने पर आज युवक की माँ ने पुलिस थाने में पहुँचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि 12 मई को खैमरी निवासी विधवा अपनी बेटी से मिलने भिंडीपुरा गई हुई थी घर पर उसका बेटा अकेला रह गया था इसी दौरान गांव के ही राकेश पुत्र शिव सिंह, गुड्डू उर्फ शिव लखन पुत्र रघुने व सिरदौल पुत्र रामवीर मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए जंगल में ले जाने के बाद तीनों युवकों ने बेटे के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...