शनिवार को कस्बा में जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक अग्रवाल सदन में जिलाध्यक्ष गिरीश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने पर बल दिया। वहीं विवाह समारोहों में फिजूल खर्ची बंद करने सहित सामूहिक विवाह आयोजित करने पर चर्चा की।
बैठक में महासमिति के अध्यक्ष गिरीश गर्ग ने सदस्यों के निर्णयों की सराहना करते हुए एकजुट होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। वहीं सामूहिक विवाह के आयोजन करने को समाज हित में बताते हुए विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि महासमिति द्वारा जिला में अग्रवाल समाज के परिवारों की गणना कराई गई है। गणना के आधार पर पात्र परिवारों का चयन किया जा रहा है। समाज के पात्र परिवारों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महासमिति द्वारा प्रयास किए जा रहे है।
बैठक में महासमिति के प्रयासों की सभी सदस्यों ने सराहना की। बैठक के दौरान धौलपुर में जिला अग्रवाल महासमिति के तत्ववाधान में अग्रवाल समाज का अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें अग्रवाल समाज द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जावेगा। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने की चर्चा हुई, जिसमें विवाह समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की मांग की। लेकिन सदस्यों की मंशा को भांपते हुए कोई निर्णय नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष ने महासमिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज जिला में रक्तदान शिविर आयोजित करने में अग्रणी है जो बहुत ही पुनीत का कार्य किया है जिसके लिए युवा वर्ग बधाई का पात्र है। बैठक के दौरान अग्रोहा धाम में ट्रस्ट का सदस्य बनने पर महासमिति द्वारा नवीन सदस्यों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान पीसी मंगल, पीडी अग्रवाल, मुकेश गोयल, वीरेन्द्र गोयल, मुकेश अग्रोहा, मुन्नालाल मंगल, कमलेश आर्य, रोशनलाल गर्ग, प्रीती अग्रवाल आदि ने समाजहित में अपने विचार रखे।
जिनकी सदन में चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी इकाइयों के अध्यक्ष व अग्रवाल जिला महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
सर्वे के आधार पर आश्रित परिवारों को सरकार की योजनाओं से कराया जावेगा लाभांवित
अधिवेशन आयोजित करने का लिया निर्णय
जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा कार्यकारिणी के बैठक के दौरान एकता कायम करने के लिए धौलपुर में अग्रवाल समाज का अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय किया गया। बैठक में अधिवेशन की तिथि तो तय नहीं हो सकी, लेकिन अधिवेशन के लिए संयोजक का चयन कर दिया। धौलपुर में आयोजित होने वाले अधिवेशन का संयोजक जिला अग्रवाल महासमिति के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रोहा को बनाया गया है। अधिवेशन के दौरान जिला में अग्रवाल समाज द्वारा शक्ति प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया है।