पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगई व सरमथुरा में भाजपा मंडल की बैठक में जन जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने पर जोर

आंगई व सरमथुरा में भाजपा मंडल की बैठक में जन जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगई। कस्बे में भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को दोपहर दो बजे बस स्टेंड के पास हुई। बैठक की अध्यक्षता किशन सिंह मीणा आंगई मंडल अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री डॉ.रविंद्र क्षेत्रीय थे। जिला कार्यालय मंत्री पुरुषोत्तम त्यागी थे। बूथ समितियों के सत्यापन हेतु जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने आंगई मंडल के बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ शक्ति केन्द्रों का सत्यापन किया, जोकि सभी सही पाए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल स्तर से बूथ स्तर तक कार्यक्रम करें। मीटिंग में आंगई मंडल अध्यक्ष किशन सिंह मीणा, उपाध्यक्ष छन्नू मंगल, सिंममूसिंह परमार, महेंद्र सिंह जादौन, संजू प्रजापत आदि मौजूद थे।

सरमथुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने सोमवार को भाजपा मंडल सरमथुरा की बैठक आयोजित कर संगठन द्वारा किए जा रहे बूथ स्तरीय कार्यों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कहते हुए आमजन को लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने प्रत्येक बूथ व मंडल पर प्रति महीने बैठक करने पर भी जोर दिया। महिला कार्यकर्ता व युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में जिला महामंत्री डॉ.रविंद्र श्रोत्रिय, मंडल अध्यक्ष मनोज गर्ग, परषोत्तम त्यागी, किशन सिंह मीणा, मांगीलाल मोदी, कप्तानसिंह जादौन, कैलाशीलाल शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी भरत सिंह गुर्जर, जगदीश शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...